भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीतकर भारत को किया गौरवान्वित, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जीत पर भारतीय महिला टीम को दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली- एशिया कप के लिए दुबई खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब जीता, आपको बता दें कि भारत ने आठवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और टीम की जमकर प्रशंसा की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट देकर 183 रन बनाए। वहीं श्रीलंकाई टीम महज़ 111 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने 72 रनों से जीत अपने नाम की। जीत के बावजूद भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार दिया क्योंकि पाकिस्तान के मोहिसन नक़वी ये ट्रॉफी देने आए थे। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर मोहिसन विजेता टीम को ट्रॉफी देने आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर टीम इंडिया को बधाई संदेश देते हुए एशिया कप जीत को भारत के लिए गर्व का पल बताया है। PM मोदी ने लिखा, “भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल। एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार भावना पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तरीके से सामने आई है। उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम की ये जीत देश के लाखों युवाओं को खेलने और चमकने के लिए प्रेरित करेगी।”

https://x.com/narendramodi/status/2099324829023588599