उत्तर प्रदेश के महोबा में पहाड़ में विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा में अवैध खनन के दौरान ब्लास्टिंग से दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ में विस्फोट होने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पूरी घटना कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। आक्रोशित परिजन ने भी मौके पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

मिल जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ खनिज अधिकारी आरबी सिंह और खनन निरीक्षक के संरक्षण में अवैध खनन का खेल चल रहा था। फ़िलहाल पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।