मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री (former union minister) और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी (Congress leader Suresh Pachauri) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं। वह सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Mohan Yadav, former CM Shivraj Singh Chauhan), प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (President VD Sharma and Minister Kailash Vijayvargiya) की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। आपको बता दें कि उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से दूरी बना रखी थी। यहाँ तक कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी वह नजर नहीं आए। सुरेश कांग्रेस नेतृत्व से नाराज थे।
सुरेश पचौरी 4 बार सांसद रह चुके हैं। वह कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। फिर वह 1984 में राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 1984 में ही सुरेश पचौरी राज्यसभा के लिए चुने गए। इसके बाद वह साल 1990, 1996 और 2002 में सांसद बने।