BJP विधायक संगीत सोम पर डिग्री फर्जी होने का लगा आरोप

sangeetसंगीत सोम पर आरोप है कि हाईस्कूल में फेल होने के बाद उन्होंने फर्जी मार्कशीट की मदद से आगे की पढ़ाई की। साल 2014 में मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के आरोपियों में से एक और बीजेपी के विधायक संगीत सोम नए विवाद में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी डिग्री फर्जी है संगीत सोम को बीजेपी का फायरब्रांड नेता माना जाता है। वह सहारनपुर के सरधना से विधायक हैं। संगीत की फर्जी डिग्री की शिकायत नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के रहने वाले देवेंद्र मुखिया ने मेरठ के डीएम से की है। देवेंद्र के मुताबिक मेरठ के केके जैन इंटर कॉलेज के रिकॉर्ड बताते हैं कि संगीत सोम हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा में फेल हो गए थे। जबकि चुनाव लड़ने के दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने खुद को ग्रेजुएट बताया है।
देवेंद्र मुखिया ने डीएम को दिए शिकायती पत्र के साथ कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से मिला सर्टिफिकेट लगाया है। इसमें भी कहा गया है कि 1993-94 में हाईस्कूल फेल होने के बाद संगीत सोम ने यहां से टीसी ली थी। देवेंद्र के मुताबिक इसके बाद संगीत सोम ने कहां पढ़ाई की, उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिलता। विधायक संगीत सोम का कहना है कि इससे पहले भी इस बारे में मेरठ और नोएडा का जिला प्रशासन जांच करा चुका है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि ये राजनीतिक साजिश है और मेरठ के सपा के एक नेता के इशारे पर रची गई है। संगीत सोम के मुताबिक शिकायत करने वाले देवेंद्र मुखिया, नोएडा के बिसरख थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसने ऐसी ही शिकायत कांग्रेस के नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के खिलाफ भी की थी।