
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहाँ अपने फैसलों से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, तो इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुर्शिदाबाद जाने के लिए ममता से हेलीकॉप्टर का अनुरोध किया था, जिसे ममता ने ठुकरा दिया। राजभवन के अनुसार, राज्यपाल को कोलकाता से मुर्शिदाबाद तक 600 किलोमीटर का सफर अब सड़क मार्ग से तय करना पड़ेगा। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के हेलीकॉप्टर अनुरोध को बेतुका और जनता के पैसे की बर्बादी बताया।























