ताइवान में आया जोरदार भूकंप

ताइवान के पूर्वी हिस्से में जोरदार भूकंप (Taiwan Earthquake) आया है। जिसके बाद दक्षिणी जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.4 थी, जिसका केंद्र ताइवान के हुआलिएन शहर से 18 किमी (11 मील) दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर थी। जापान (Japan) की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई है। आंशिक रूप से कई इमारतें ढह गई हैं और खतरनाक तरीके से झुकी हुई दिख रही हैं। यह ताइवान का 25 वर्षों में सबसे तगड़ा भूकंप है।