
सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh Ji) की जयंती पौष माह की सप्तमी तिथि पर मनाई जाती है। इस साल आज यानी 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व है। गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु थे। वह सिख धर्म के 9वें गुरु, गुरु तेगबहादुर (Guru Tegbahadur) के पुत्र थे। सिख धर्म में गुरु गोबिंद सिंह का अहम योगदान माना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए, जिसका पालन आज भी किया जाता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया और सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया। गुरु गोबिंद सिंह जी अपने जीवनकाल में हमेशा उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ खड़े रहे, इसलिए वह लोगों के लिए एक महान प्रेरणा बनकर उभरे।