राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शुरू हुआ यजुर्वेद पाठ

अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ramlala) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले गुरुवार को युजुर्वेद (Yujurveda) का पाठ शुरू हो गया है। अगले चार दिनों तक यजुर्वेद का पाठ चलेगा। पाठ के लिए 121 वेदपाठियों को बुलाया गया है, जो लगातार यजुर्वेद की ऋचाओं का पाठ करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं। यजुर्वेद के बारे में मान्यता है कि इसका पाठ करने से किसी स्थान पर पहले से मौजूद नकारात्मक शक्तियाँ खत्म हो जाती हैं। नकारात्मक शक्तियों (negative forces) को खत्म करने के लिए ही यजुर्वेद का पाठ किया जाता है।