नहीं रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान

शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान (classical singer ustad rashid khan) नहीं रहे। उन्होंने मंगलवार को 55 साल की उम्र में कोलकाता के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) से जूझ रहे थे। दिसंबर से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। 23 दिसंबर को खबरें आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले कुछ दिनों से वह आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चला, लेकिन बाद में वह कोलकाता लौट आए थे।

उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। उन्होंने अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से प्रशिक्षण ली। राशिद खान की पहली मंचीय प्रस्तुति 11 साल की उम्र में थी। वह रामपुर-सहसवान घराने के गायक थे। उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। ‘जब वी मेट’ में उनकी गाई बंदिश ‘आओगे जब तुम साजना’ काफी लोकप्रिय हुआ था।