भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व स्पिनर (former spinner) और कप्तान बिशन सिंह बेदी (Captain Bishan Singh Bedi) का निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्षीय थी। उन्होंने 12 साल तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। बिशन सिंह बेदी ने 5 जनवरी 1967 को भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की और 4 सितंबर 1979 को भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। बेदी की पहचान एक बेहतरीन स्पिनर के रूप में थी जबकि वह हादिने हाथ से बल्लेबाजी भी किया करते थे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी।

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था। वह घरेलू स्तर पर दिल्ली के लिए खेलते थे और उसके बाद उनका चयन भारतीय टीम में हो गया। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में नॉर्थहैम्पटनशायर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू 1966 में ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, जबकि उनका आखिरी टेस्ट मैच 1979 में द ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।