एशियाई खेल में नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया 17वां गोल्ड मेडल

विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने (World Champion Neeraj Chopra) 19वें एशियाई खेलों (asian games) में भारत के लिए स्वर्ण पदक (gold medal) जीता। नीरज ने 88.88 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर यह कारनामा किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। हालांकि नीरज के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उनके पहले ही थ्रो को फाउल घोषित कर दिया गया। नीरज का पहला थ्रो लगभग 90 मीटर की थी। इसके बाद नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से काफी देर तक बहस होती रही और खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

दरअसल, जब नीरज ने अपना पहला थ्रो किया तो दूरी मापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई, इसके कारण उस थ्रो को आधिकारिक तौर पर फाउल घोषित कर दिया गया। इसके बाद नीरज ने फिर से अपना पहला प्रयास किया, जिसमें 82.38 मीटर की दूसरी फेंकी। नीरज के दूसरे प्रयास 84.49 मीटर का थ्रो फेंका। उनका तीसरा प्रयास फाउल हो गया।