
चीन में चल रहे एशियाई खेलों 2023 (Hangzhou Asian Games 2023) के चौथे दिन बुधवार को भारत ने जल्द ही पदक जीतना शुरु कर दिया। सिफत कौर सामरा, आशी चौकसी और मानिनी कौशिक (Sifat Kaur Samra, Ashi Chouksey and Manini Kaushik) की भारतीय तिकड़ी ने महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजिशन टीम इवेंट (50m Rifle 3P Team event) में देश को रजत पदक दिलाया। भारतीय निशानेबाजों ने 1764 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक जीता। चीन ने नौ और अंक हासिल करके स्वर्ण पदक जीता। रिपब्लिक कोरिया ने 1756 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
एशियाई खेल 2023 में यह भारत का 15वां पदक है। समरा और चौकसी भी व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुँच गए हैं। सिफत कौर समरा 595 अंकों के साथ दूसरे और आशी चौकसी ने 590 अंकों के साथ छठे स्थान रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल आज ही सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जा रहा है। मानिनी कौशिश 580 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहीं।