
झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिला (Palamu District) अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजा गाँव (Sarja Village) में तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम मच गया है। लड़कियां उलदंडा गांव की रहने वाली हैं। मरने वाली बच्चियों की उम्र 5 से 9 साल के बीच है। ये बच्चियां नीलांबर-पीतांबर स्कूल में एलजेजी में पढ़ती थीं। मृतकों में 8 वर्षीय आराधना कुमारी, 5 वर्षीय छाया खाखा, 6 वर्षीय सलमी कुमारी और 7 वर्षीय अर्चना कुमारी शामिल है।
गुरुवार को वह पास के सरजा गाँव स्थित स्कूल गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि लड़कियां को तालाब की ओर जाते दिखा गया था। गोताखोरों ने तालाब में खोजबीन शुरू की तो देर रात चारों बच्चियों के शव बरामद हो गए। मृत बच्चियों की उम्र 5 से 9 साल के बीच है। इनमें आराधना कुमारी, अर्चना कुमारी, सलमी कुमारी और छाया खाखा शामिल हैं। ये सभी सरजा गांव स्थित नीलांबर-पीतांबर स्कूल में एलकेजी की छात्रा थीं। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।