महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) के रायगढ़ (Raigarh) से एक बड़ा हादसा सामने आ रही है। रायगढ़ में भूस्खलन (landslide) में 30 से अधिक परिवारों के फंसे होने की आशंका है। कहा जा रहा है कि यह हादसा रायगढ़ के खालापुर तहसील (Khalapur Tehsil) के इरशालवाड़ी गांव (Irshalwadi Village) में हुआ, जिसमें 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से 75 लोगों को बचा लिया गया है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वह मोरबी बांध से 6 किमी दूर है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अब तक 5 शव बरामद हो चुके हैं और कई लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) भी मौके पर पहुंच गए हैं।

रायगढ़ के जिलाधिकारी योगेश महासे का कहना है कि घटना कल देर रात की है। अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार की टीम मौकेे पर पहुँच कर जायजा ले रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है वहाँ तक पहुंचने के लिए 2 घंटे की पैदल यात्रा करनी पड़ती है, जिससे राहत और बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके अलावा सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अधिकारियों को फोन करके इस घटना की जानकारी ली है। नवी मुंबई और पनवेल के सभी अस्पतालों को सूचित कर दिया गया है और प्रभावितों को सभी आवश्यक जरूरी सेवाएँ प्रदान करने का आदेश दिया गया है।