
झारखंड (Jharkhand) के धनबाद जिले (Dhanbad District) में शुक्रवार को एक और बड़ा हादसा हो गया। अवैध कोयला खनन के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है। सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना भौंरा ओपी क्षेत्र में ऐटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन के दौरान हुआ। बताया गया है कि इलाके में धड़ल्ले से कोयले का अवैध कारोबार चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं राहत और बचाव कार्य में विलंब होने से स्थानीय लोग हंगामा कर रहे है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 25 वर्षीय मदन प्रसाद उर्फ पवन और 10 वर्षीय जितेंद्र यादव की मौत हो गई। घटना के एक घायल को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि घटना कोयला चोरी के दौरान हुई है। स्थानीय ग्रामीण कुछ घायलों को लेकर भागने में सफल रहे।























