सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

1 जून को एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg gas cylinder) की कीमतों में कटौती की गई है। पेट्रोलियम कंपनियों (petroleum companies) ने गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया है। सिलेंडर के दाम घटने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिलेगी।

1 जून को रसोई गैस के दाम में जो कमी की गई है वह केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडल के लिए है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 83.5 रुपए की कमी की गई है। अब दिल्ली (Delhi) में कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) का रेट 1773 रुपए हो गया है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए है।

वहीं मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 83.50 रुपए सस्ता होकर 1725 रुपए हो गया है। वही कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 85 रुपए की कमी देखने को मिली है। यानी अब कोलकाता में इसका रेट 1875.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर 84.50 रुपए सस्ता हुआ है। अब यह चेन्नई में 1937 रुपए में बिक रहा है।