
बाहरी दिल्ली के रणहोला में एक 18 वर्षीय युवक ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पुलिस ने रविवार को दी हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन गार्डन निवासी जितेंद्र महतो के रूप में हुई है। विवाद मोमोज (Momos) की प्लेट गिरने पर हुआ और तैश में आकर युवक ने हत्या कर दी।
यह घटना शनिवार की रात तिरंगा चौक के पास की हैं। पुलिस ने कहा कि महतो ‘मोमोज’ खा रहा था और आरोपी ने गलती से उसे धक्का दे दिया। इससे महतो के मोमोज की प्लेट जमीन पर गिर गई। जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई। जिसके बाद आरोपी ने महतो पर चाकू से वार कर दिया। बाद में अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।