
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा ने कुछ दिन पहले अपने बेबी बॉय का स्वागत किया है। सोनम ने 20 अगस्त को बेबी बॉय को जन्म दिया था। पेरेंट बनने के बाद कपल बेहद खुश है और पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। सोनम और आनंद ने अभी तक अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि सोनम की बहन रिया कपूर ने बेबी के निक नेम का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वह बेबी को सिंबा कहकर पुकारती हैं। लेकिन अब बेबी के नाम का खुलासा हो गया है। इसका हिंट सोनम ने कुछ दिन पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था।
सोनम कपूर ने बेबी बॉय के लिए कस्टमाइज्ड कंबल और कपड़े बनवाए थे जिन पर बेबी का नाम लिखा हुआ था। बेबी का नाम ‘के आहूजा’ है और कई लोग सोच रहे हैं कि सोनम ने अपने बेटे का जो नाम रखा है, उसका पहला अक्षर ‘के’ से शुरू होता है। सोनम को प्रेजेंट करने वाले किड्स ब्रांड ने भी इसकी झलक अपने एक वीडियो पोस्ट में दिखाई थी।