
असम (Assam) में बाढ़ (Flooding) का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में असम में 10 और लोगों की मौत हो गई। जबकि कछार जिले (kachhaar District) में सिलचर शहर लगातार पांचवें दिन जलमग्न रहा। बाढ़ से शुक्रवार को 28 जिलों में 33.03 लाख लोग प्रभावित हैं। इसकी जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।
अधिकारियों ने कहा कि कुछ जिलों में स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। नदियों का जल स्तर कुछ हद तक कम हुआ है। हालांकि, धुबरी में ब्रह्मपुत्र और नगांव में कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि कछार जिला प्रशासन बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने को प्राथमिकता देने के साथ सिलचर में बचाव अभियान चला रहा है।























