
आखिरकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज शादी का बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले पाँच साल से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। जिसके बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करने जा रहे हैं, हल्दी और मेहंदी रस्म के बाद आज यह दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। आरके हाउस से जहां बारात निकलेगी, तो वहीं वास्तु में रणबीर अपनी दुल्हनिया संग सात फेते लेंगे। बस कुछ ही घंटो बाद यह दोनों पति पत्नी के रूप से जाने जाएंगे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ मंच पर कई बार नज़र आए हैं। दोनों एक दूसरे बहुत ज्यादा कॉम्प्लिमेंट भी करते हैं, और साथ ही साथ भरी महफिल में दोनों कुछ ऐसा करते हुए कैमरे में हो जाते हैं, दिखने में काफी खुबसुरत लगता हैं। ऐसा ही एक वीडियो आपको देखने मिला है जिसमें अदाकारा अपने स्कर्ट से चिपके हुए रेशे निकाल रही थी। इस बीच रणबीर की नजर उनपर पड़ती है और वो अपना हाथ आगे बढ़ा देते हैं, जिसके बाद आलिया अपने हाथ में इक्ट्ठा की हुई वेस्ट मटीरियल उन्हें दे देती हैं। इसके बाद एक्टर उसे बड़े प्यार से अपनी जेब में डाल लेते हैं। अदाकारा आलिया भट्ट मुसकुराती हैं। आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक होने वाले है। आज यानी 14 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे, और अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरु करेंगे।























