
रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच अभी भी जंग जारी है। इस बीच यूक्रेनी सैनिक (Ukrainian soldiers) और नागरिक रूस की सेना से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को सैनिकों और लोगों ने कसम खाई और रूसी सेना के खिलाफ अपशब्द कहे गए। शुक्रवार को जब यूक्रेन की सेना को यह जानकारी मिली कि रूसी सैनिक अपने टैंकों के साथ राजधानी कीव की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं, तो उन्होंने शहर को जोड़ने वाले तीन पुलों को ब्लास्ट कर उड़ा दिया।
उनमें से एक समुद्री पुल था जो क्रीमिया के पास खेरसॉन क्षेत्र में स्थित था और यहा तैनात एक यूक्रेनी सैनिक ने पुल के साथ खुद को भी धमाके में उड़ा लिया तांकि रूसी सैनिक शहर में आ ना सके। इस सैनिक की पहचान विटाली के रूप में हुई है। यह पुल रूस के अधिकृत वाले क्रीमिया को यूक्रेन से जोड़ता है। विटाली खेरसॉन क्षेत्र में हेनिचेस्क पुल का प्रबंधन कर रहे थे। यूक्रेन की आर्मी ने अपने जाबांज की स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा की है।