आज जेपी नड्डा का 61वां जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (bjp national president jp nadda) का आज 61वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur), उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत अन्य बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, ”भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (union home minister amit shah) ने अपने बधाई संदेश में कहा, ” बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों।