
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बर्धमान (Bardhaman) जिले में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक असीम दास बर्धमान जिले में अंचल अध्यक्ष थे। बदमाशों ने असीम दास काफी पास से गोली मारी। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं के सिलसिले का ना थमना, राज्य के लिए अब भी चुनौती बनी हुई है। टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे इसी पार्टी का हाथ है। पुलिस केस की पड़ताल में जुटी है। मामले की छानबीन जारी है। हत्यारों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस टीएमसी के आरोपों के आधार पर भी जांच शुरू कर रही है।























