
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 98 वर्षीय थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल ही में सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके निधन की खबर आई। दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल (official twitter handle) पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जाहिर किया है।
आपको बता दें कि दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी (Faizal Farooqui) ने आज दिलीप कुमार ट्विटर से उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे।