
भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) की गति तेज हो गई है। देश में अब लगातार दो दिन संक्रमण (Infection) के 5,600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 5,609 मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले ही 5,611 नए मामले दर्ज हुए थे। इसी के साथ अब संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 12 हजार तक पहुंच गई तथा मरने वालों की संख्या भी 3,435 हो गई है। अब तक 45,299 लोग ठीक हो चुके हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में, पीड़ितों की संख्या 39 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटों में 65 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 1,390 हो गई है।
‘News15’ के सभी दर्शकों से अनुरोध है कि कोरोना से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सावधानी बरतें, घर पर रहें। अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।























