
1 फरवरी को देश का आम बजट पेश होने वाला है। इसकी छपाई का काम आज से ही शुरु किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हलवा रस्म के साथ इसकी शुरुआत करेंगी। इस रस्म में एक बड़े से बर्तन में हलवा बनाया जाएगा। इसके बाद देश की वित्त मंत्री विभाग के अधिकारियों को यह हलवा बाँटेंगी। इस बजट छपाई का काम अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान वहाँ मौजूद कर्मचारियों को कहीं भी जाने की इजाजत नहीं होगी, क्योंकि यह काम बहुत ही गोपनीय होता है।























