
आज भारत बंद है। देश के विभिन्न व्यापार संगठनों ने इस भारत बंद का आह्वान किया है। यह बंद केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में किया गया है। कई बैंकों के अलावा कुछ अन्य सेवाएं भी बंद रहेंगी। देश के कई हिस्सों में रेल यातायात रोकने की खबरें भी आई हैं। इससे आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाम दलों समेत कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी इस बंद का समर्थन किया है।