
देश का मशहूर ‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’ (बीएचयू) अपने छात्रों के लिए अब एक नए पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरु करने जा रहा है। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के तहत छात्रों को भूत विद्या (साइंस ऑफ पैरानॉर्मल) की पढ़ाई जनवरी 2020 से कराई जाएगी। इसके अंतर्गत साल में दो बार परीक्षा ली जाएगी, जिसे उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
























