
आज का युवा वर्ग धूम्रपान के जाल में फँसते जा रहा है, जिससे वह अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा है। धूम्रपान करने से कैंसर, टीबी और फेफड़ों में खतरनाक संक्रमण होने की पूरी संभावना रहती है। आज हम इस बुरी लत से पीछा छुड़ाने का आसान तरीके बताने जा रहे हैं। आपको जब भी प्यास लगे तो आप तांबे के बर्तन में पानी पिएँ, इससे धूम्रपान की लत में कमी आएगी। इसके अलावा आप सुबह-सुबह उठते ही अज़वायन को चबाएँ, इससे भी आपको राहत मिलेगी। दालचीनी के एक टुकड़े को लेकर थोड़ी देर चूसने से भी आप धूम्रपान करने से खुद को रोक सकते है। सुबह शाम तुलसी के दो से तीन पत्तों को चबाएँ इससे भी आप धूम्रपान की लत से दूर रहेंगे।























