![bjp](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2019/10/bjp-696x464.jpg)
हरियाणा में भाजपा ने 40 सीटें जीतीं और वह बहुमत से मात्र 6 सीटों से पीछे रह गई। पहली बार चुनाव जीत कर 10 सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भाजपा के और उप-मुख्यमंत्री जेजेपी के होगें। हरियाणा लोकहित पर्टी के नेता गोपाल कांड़ा ने भी भाजपा को समर्थन की पेशकश की थी, जिसे भाजपा ने ठुकरा दिया।