हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में आज मतदान

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में आज मतदान हो रहा है। जहाँ हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं, तो वहीं महाराष्ट्र में 288 सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनेगी। दोनों ही राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएँगे। हरियाणा में 1.82 करोड़ मतदाता और महाराष्ट्र में लगभग 8.97 करोड़ मतदाता हैं।