भारत में महिंद्रा बोलेरो पावरप्लस लॉन्च कर दी है जो त्यौहारों के सीज़न के लिए पेश किया गया स्पेशल एडिशन है। ये स्पेशल एडिशन महिंद्रा बोलेरो पावरप्लस के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है जो सामान्य मॉडल से 22,000 रु. अधिक दाम पर लॉन्च हुआ है। फिलहाल महिंद्रा बोलेरो की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 7.85 लाख रु. से 8.86 लाख रु. तक है। कंपनी स्पेशल एडिशन वाली महिंद्रा बोलेरो पावरप्लस की सिर्फ 1,000 यूनिट का उत्पादन करेगी और ये SUV स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध होगी। महिंद्रा ने पहले बताया कि कंपनी ने बोलेरो की 12 लाख यूनिट से ज़्यादा बेच ली हैं, जिससे ये भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली UV बन गई है।