बोबड़े होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश

शरद अरविंद बोबड़े उच्चतम न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी। बोबड़े 18 नवंबर को  वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगई की जगह शपथ लेगें, जिनका कार्यकाल 17 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। बोबड़े देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और उनका कार्यकाल 23 अप्रैल 2021 तक चलेगा।