अपनी मर्जी से अपना रेप कराती है महिलाएं : तोताराम यादव

totउत्तर प्रदेश सरकार में पैक्सफेड के चेयरपर्सन तोताराम यादव ने कहा है कि महिलाओं का रेप नहीं होता, वे आपसी सहमति से रेप करवाती हैं यह बात उन्होंने मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान कही। महिलाओं के साथ रेप नहीं होता है, वे तो आपसी सहमति से रेप कराती हैं। मेरा दावा है कि महिलाओं के साथ कभी रेप हो ही नहीं सकता। तोता राम का कहना हे कि पहले तो महिलाएं अपनी मर्ज़ी से रेप कराती है और मामला सामने आ जाने पर सरकार को दोष देती है कानून ववस्था पर सवाल खड़ा कर देती है  जब कोई अपनी मर्जी से रेप करा लेगा तो फिर सरकार क्या करेगी। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होती। वह यूपी में बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। तोताराम के ऊपर पैक्सफेड में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ों के आरोप हैं। उनके बेटे के साथ उनके कई रिश्तेदार यहां पर नियुक्त हैं। तोताराम की लोकसभा चुनाव के दौरान अहम भूमिका थी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी रेप को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। मुलायम ने रेपिस्टों के बारे में कहा था,’लड़के हैं, गलती हो जाती है, तो क्या उन्हें फांसी पर चढ़ा दें?’