
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पूरे विश्व में धूमधाम से मनाई गई। नेपाल में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास परिसर में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। नेपाल में महात्मा गांधी की यह पहली प्रतिमा है। इस मौके पर नेपाल के बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरी ने नेपाल के समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महात्मा गांधी के प्रभाव को रेखांकित किया।
वहीं दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने श्रद्धाँजलि देने का एक अलग ही तरीका अपनाया। विश्व की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा पर गांधीजी के चित्र को रोशनी से दर्शाया गया। भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात के इस कदम का स्वागत करते हुए सहराना की है।