
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को खत्म हो रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएँ भी 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके मद्देनज़र दिल्ली में चुनाव की घोषणा जनवरी के पहले हफ्ते तक हो सकती है।























