इंस्टाकार्ट पर जुर्माना

इंस्टाकार्ट फ्लिपकार्ट की एक सहायक कंपनी है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है, जिसके परिसर में कचरा जलाने के लिए ₹1लाख का जुर्माना लगा है। कंपनी पर यह जुर्माना बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने लगाया है, क्योंकि कचरा जलाने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।