
कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर यमुना नदी (Yamuna River) उफन पर नज़र आ रही है। शनिवार से फिर शुरू हुआ यमुना का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा और रात आठ बजे तक यमुना का जलस्तर 206.39 मीटर हो गया था। हालांकि दोपहर से शाम तक हरियाणा के हथिनी कुंड (Hathini Kund) बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा लगातार कम होती गई, लेकिन शनिवार रात से रविवार सुबह तक छोड़ा गया पानी सोमवार तक दिल्ली पहुँच जाएगा। इसके चलते आज यमुना का जलस्तर एक बार फिर 207 मीटर से ऊपर बढ़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो निचले इलाकों में बाढ़ का खरता एक बार फिर बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है।