
टीवी उद्योग (TV industry) को एक और बड़ा झटका लगा है। ‘कुबूल है’, ‘इश्कबाज’, ‘तेनाली राजा’ जैसे कई सीरियल्स (serials) में काम कर चुकी अभिनेत्री निशी सिंह (Actress Nishi Singh) ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका निधन रविवार दोपहर हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें पैरालिसिस का अटैक भी आया था, जिसके बाद से ही उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी। आपको बता दें कि निशी सिंह की उम्र 50 वर्षीय थीं और वह 3 दिन पहले ही अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
निशि सिंह के पति संजय सिंह भी मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं। वह एक अभिनेता होने का साथ-साथ लेखक भी हैं। अपनी पत्नी के निधन की जानकारी देते हुए संजय सिंह ने बताया कि निशी सिंह को एक साल पहले दूसरा स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी।