
झारखंड (Jharkhand) के देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे (Trikut Ropeway at Deoghar) हादसा हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं आठ लोगों का देवघर सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक अब भी 12 ट्रॉली में कुल 48 लोग फंसे हुए हैं जिनको बचाने के लिए हेलीकॉप्टर (helicopter) की मदद से रेस्क्यू का कार्य जारी है। सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना।
ड्रोन के जरिए लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। रोपवे हादसे में फंसे लोगों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। राहत के काम में सुबह 5 बजे से ही हेलीकॉप्टर के द्वारा रेकी की जा रही है। देवघर में होते हुए भी झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अब तक त्रिकुट नहीं पहुंचे हैं।























