आज यूपी के सीेएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का 48वां जन्मदिन है। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) के पंचूर गांव में 5 जून 1972 को हुआ था। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी योगी को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। आज विश्व पर्यावरण दिवस है और योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी। इसके मद्देनजर आज योगी ने अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण भी किया है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जन्मदिन पर न तो कोई आयोजन करते हैं और न ही कभी अपना जन्मदिन  मनाते हैं। योगी होने के नाते वह इन सब चीजों से दूर रहते हैं।