
लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ (Chhath) शुक्रवार 17 नवंबर 2023 से शुरू हो गया है। जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाला यह त्यौहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। छठ पूजा सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में भी धूमधाम से मनाई जाती है। इसे साल के सबसे बड़े त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के होती है। छठ पूजा का यह व्रत संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।
छठ के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। फिर अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होता है। छठ के सभी दिनों का विशेष महत्व होता है। हालांकि छठ के दूसरे दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरना किया जाता है। साथ ही इससे जुड़े कई नियमों का भी ध्यान रखा जाता है।