
आज रंग पंचमी (Rang Panchami) का पर्व है। फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) या होलिका दहन (Holika Dahan) के पांच दिन बाद रंग पंचमी का यह त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाते हैं। आज के दिन रंग और गुलाल आसमान में उड़ाया जाता है। देवी-देवताओं को भी पूजा के समय रंग और गुलाल अर्पित करते हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश (Maharashtra, Rajasthan and Madhya Pradesh) में विशेष रुप से रंग पंचमी मनाई जाती है। यहां पर होली से अधिक रंग पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।