
हर वर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड़ का आयोजन किया जाएगा (Republic Day Parade)। आज इस परेड़ की फुल ड्रेस रिहर्सल है (Today Full Dress Rehearsal)। इसके लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली के कुछ रास्तों को बंद किया गया है तो दिल्ली मेट्रो के भी कुछ स्टेशनों पर गेट बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर केवल गेट नंबर 1 को यात्रियों के प्रवेश के लिए खोला गया है। वहीं, गेट नंबर 2 को निकलने के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। इसी तरह उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर सिर्फ गेट नंबर 3 को दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकास के लिये खोला गया है।
वहीं दिल्ली के कुछ मार्गों पर यातायात को कुछ समय के लिए बदला गया है। यह फुल ड्रेस रिहर्सल परेड विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग से होते हुए नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करेगी। इस दौरान इन मार्गों पर यातायात की आवाजाही को बंद किया गया है।























