
आज किसानों ने केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ (Against Agriculture bills) भारत बंद का ऐलान किया है (Bharat Bandh by farmers)। देश भर के किसान आज जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी किसानों के इस भारत का समर्थन किया है। देश भर के कुल 31 किसान संगठनों ने भारत बंद करने का ऐलान किया है। इन कृषि बिलों के खिलाफ देशभर में किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब में किसान रेल रोको आंदोलन चला रहे हैं (Stop trains in Punjab)। वे सुबह से ही रेल पटरियों पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी बात नहीं सुनेगी तो 1 अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए रेल यातायात ठप्प कर दिया जाएगा। पंजाब बंद को समर्थन देने वालों में भारती किसान यूनियन (क्रांतिकारी), कीर्ति किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां), भाकियू (दोआबा), भाकियू (लाखोवाल) और भाकियू (कादियां) आदि संगठन शामिल हैं। वहीं हरियाणा और बिहार मेें भी किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।