शेरों का शिकंजा हुआ जिराफ के सामने कमज़ोर

यू तो हर रोज़ सोशल मीडिया (social media) पर एक के बाद एक वीडियोज काफी तेजी से वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें शेरों का एक बड़ा झुंड जिराफ (giraffe) को अकेला और कमज़ोर समझकर उस पर हमला (Lions Attack on Giraffe) कर देता हैं। शेर एक-एक करके जिराफ पर पीछे से हमला करते हैं, लेकिन जिराफ ने भी शेरों को ऐसा मज़ा चखाया कि वो दोबारा उस पर हमला करने के बारे मे सोच भी नहीं पाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कई सारे शेरों के एकसाथ हमला करने के बाद भी जिराफ न तो घबराता है और न ही कमज़ोर पड़ता है। वो एक-एक करके सभी शेरों से इस तरह बदला लेता है,  जिसे देखकर लगता हैं की सबसे शक्तिशाली जिराफ ही है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildlife_stories_ (वन्यजीव_कथाएं) नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “शक्तिशाली जिराफ” (mighty giraffe) शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 20 मिलियन (20 million) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। शेर आमतौर पर हिरण और अन्य स्तनधारियों का शिकार करते हैं, लेकिन जिराफ पर हमला एक दुर्लभ मुठभेड़ है। शिकार पर हावी होने के लिए एक शेर को अपने शिकार की गर्दन को पकड़ना चाहिए, जो कि जिराफ के मामले में बेहद मुश्किल हो जाता है।

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मुश्किल होने के बावजूद शेर कोशिश करते रहते हैं। शेर पीछे से हमला भी करते हैं जिराफ पर भी और उसकी पीठ पर सवार होने की कोशिश करते हैं, पैरों को काटकर और कमजोर करके उसे नीचे लाते हैं। हालाँकि, जिराफ़ शिकारियों को सफलतापूर्वक दूर भगाता रहता है।

अगर एक जिराफ एक शिकारी को लात मारता है, तो वह गंभीर रूप से घायल हो सकता है या मारा जा सकता है, इसलिए इतने सारे शिकारी जिराफ पर हमला करने की हिम्मत नहीं करते हैं जब तक कि उन्हें कोई छोटा जानवर नहीं मिल जाता है या जबतक वह भोजन के लिए परेशान नहीं होते।