
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच तीन मैच जारी तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) में खेला जाना है। इस मुकाबले की टिकट (Ticket) लेने पहुंचने फैंस सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे थे, मगर समय के साथ बढ़ती भीड़ को संभालना पुलिसकर्मियों के लिए भी भारी पड़ गया। जब भीड़ बेकाबू होने लगी तो पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। जिसके भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 4 लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि यह मैच में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 25 सितंबर को होने वाला है। क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ के जमा होने के बाद जिमखाना ग्राउंड में भगदड़ मच गई।























