
देश में कोरोना (corona) के मामलों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मत्रालय (ministry of health) के मुताबिक बीते 24 घंटो में कोरोना के 35,342 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3,12,93,062 हो गई है। वहीं इस दाैरान अब तक 3,04,68,079 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामले 4,05,513 हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 483 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,19,470 हो गई है। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.35 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.31 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.34 फीसदी रह गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, अभी तक कुल 45,29,39,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,68,561 नमूनों की जांच कल ही की गई है। देश में अब तक 42.34 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
‘News15’ के सभी दर्शकों से अनुरोध है कि कोरोना से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सावधानी बरतें, घर पर रहें। अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।























