
टीवी इंडस्ट्री (TV industry) से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) का निधन (TV actor death) हो गया है। जिन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता था। वह केवल 46 वर्ष के थे। जिम में वर्कआउट के दौरान सिद्धांत की मौत हो गई। राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के बाद जिम में वर्कआउट के दौरान किसी अभिनेता की यह तीसरी मौत हुई है।
कहा जा रहा है कि सिद्धांत अपने जिम में गिर पड़े थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक बचाने की कोशिश की लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे मशहूर शो में नजर आ चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी, सुपरमॉडल एलेसिया राउत और उनके दो बच्चे हैं। टीवी अभिनेता जय भानुशाली ने सिद्धांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।























