
47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया। दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। जीत का ऐलान होने के बाद लिज ने सुनक के बारे में कहा- मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता हैं। परिवार और दोस्तों का भी शुक्रिया।
लिज तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पद पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं।
आपको बता दे कि चुनाव में 82.6 प्रतिशत वोटिंग हुई जिसमें सुनक को 60,399 वोट जबकि ट्रस को 81,326 वोट मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिज को जीत पर बधाई दी। कहा- भरोसा है कि आपकी लीडरशिप में भारत-ब्रिटेन के रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप होगी। नई रोल और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
किसको कितने वोट मिले
- लिज ट्रस : 81,326
- ऋषि सुनक : 60,399
- कुल वोट थे : 172,437
- कुल वोटिंग : 82.6%
- वोट रिजेक्ट हुए : 654
आज का सवाल:-
-
लिज ट्रस के जीतने के बाद कैसे होंगे ब्रिटेन के साथ भारत के संबंध?
(इस सवाल का जवाब नीचे दिए नंबर पर अपने नाम, मोबाइल नंबर और स्थान (Area जहां आप रहते हैं ) के साथ लिखकर व्हाट्सएप करें। सभी जवाब सही होने पर आपको व्हाट्सएप द्वारा सूचित किया जाएगा।
अगर आप के सभी सवालों के जवाब सही हुए तो आप जीत सकते हैं ढेरों इनाम।
तो जल्दी से सभी सवालों के जवाब दें, हमारा व्हाट्सएप नंबर है:
9811378993.)